आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

दुबई हॉस्पिटल ने विश्व की सबसे बड़ी किडनी निकालने के लिए गिनीज विश्व रिकार्ड बनाया 29-08-2017 12:00 पूर्वाह्न साझा करें

दुबई हॉस्पिटल ने 56 वर्ष के एक एमिराती पुरूष के शरीर से दुनिया की सबसे बड़ी किडनी सफलतापूर्वक निकाली।

दुबई हॉस्पिटल ने 56 वर्ष के एक एमिराती पुरूष के शरीर से दुनिया’ s की सबसे बड़ी किडनी सफलतापूर्वक निकाली।

हॉस्पिटल मेंयूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. फरिबोर्ज बघेरी ने, दुनिया की ’ s सबसे बड़ी किडनी) निकालने के लिए, एक महीने तक आंकड़ों के सत्यापन के बाद वृहस्पतिवार को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। ( जिससे पुष्टि हुई कि निकाली गई एक किडनी, वास्तव में विश्व में सबसे बड़ी थी जिसका वजन 4.25 किग्रा, और 34 सेमीx17सेमी का आकार था।

20 जुलाई 2017 को आयोजित एक प्रेस सम्मेलन में इस आशय की घोषणा की गई।
सर्जरी का नेतृत्व करने वाले डॉ. बघेरी ने 11 अक्टूबर, 2016 को पॉलिसिस्टिक किडनी रोग से ग्रस्त श्री सईद ’ s की दोनों किडनियां पांच घंटे चली सर्जरी के दौरान निकालीं।

उन्होंने बताया कि जहां 4.25 किग्रा की किडनी निकालने के लिए विश्व रिकार्ड बनाया गया, वहीं सर्जरी के समय, निकाली गई प्रत्येक किडनी का वजन 6 किग्रा. से अधिक, कुल 13 किग्रा था।

हुमैद अल कतामी, बोर्ड के चेयरमैन और दुबई हेल्थ अथॉरिटी के डॉयरेक्टर-जनरल ने कहा कि यह रिकार्ड, जटिल सर्जरी करने के मामले में दुबई हॉस्पिटल'sकी क्षमताओं को साबित करता है।

डॉ. अब्दुल रहमान अल जासमी, सीईओ, दुबई हॉस्पिटल ने इस उपलब्धि हेतु यूरोलॉजी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि हॉस्पिटल, दुबई में लगातार गुणवत्तापरक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

यह पूछे जाने पर कि पेशेंट अपनी दोनों किडनियों के बिना कैसे रह रहा है, डॉ. बघेरी ने कहा कि पेशेंट’ s की किडनियां, सर्जरी किए जाने के दो साल पहले से ही पूरी तरह अशक्त हो गई थीं, और तभी से उसकी हीमोडायलिसिस शुरू की गई।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्‌स के’ दुबई-स्थित कार्यालय के प्रमुख तलाल ओमर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, " अत्यधिक जटिल चिकित्सकीय रिकार्डों का अध्ययन करने में हमने कई महीने बिताए और फिर यह आकलन पूरा हुआ। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि सबसे बड़ी किडनी का खिताब अब आधिकारिक है। रिकार्ड ब्रेकिंग के मामले में वैश्विक अग्रणी अथॉरिटी होने के नाते, हम लोगों और ब्रांड्‌स से उनके नज़रियों को चुनौती देने की अपेक्षा करते हैं। हम हर किसी के लिए, हर कहीं, रिकार्ड ब्रेकिंग आइडिया पेश करने में विश्वास करते हैं, और यूएई (UAE) में लगातार नए और रोमांचक रिकार्ड की खोज करते रहेंगे, यह वो बाज़ार है जहां रचनात्मक विचारों और प्रेरणाओं की कोई कमी नहीं है।"

प्रेस सम्मेलन में भाग लेने वाले श्री सईद ने कहा कि वे निकट भविष्य में किडनी प्रत्यारोपित कराने की योजना बना रहे हैं।

प्रेस फोटो क्रेडिट: एमिरात्स 24/7

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें