आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

दुबई में 10 घंटे की सर्जरी के बाद फिर आने वाली महिलाएं 18-12-2018 12:00 पूर्वाह्न साझा करें

36 वर्षीय अरब महिला हदील ने अपने पैरों पर खड़े होने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, जब एक के बाद एक डॉक्टरों ने उनको बताया कि उनकी रीढ़ का ट्‌यूमर ठीक नहीं किया जा सकता ।

वह बिस्तर से लग गई थी और एक बार में मुश्किल से 10 मिनट तक ही बैठ पाती थी।

36 वर्षीय अरब महिला हदील ने अपने पैरों पर खड़े होने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, जब एक के बाद एक डॉक्टरों ने उनको बताया कि उनकी रीढ़ का ट्‌यूमर ठीक नहीं किया जा सकता ।

वह बिस्तर से लग गई थी और एक बार में मुश्किल से 10 मिनट तक ही बैठ पाती थी, जब उसका ब्रेस्ट कैंसर उसकी रीढ़ तक फैल गया था। और अब, 10 घंटे चली सर्जरी और एक महीने तक फिजियोथेरेपी के बाद वह किसी भी अन्य सामान्य व्यक्ति की तरह चल-फिर सकती है।

" मुझे काफी पहले कैंसर हुआ था लेकिन बाद में यह रीढ़ तक पहुंच गया।," हदील ने खलीज टाइम्स को उसने बताया

" ट्‌यूमर की वजह से रीढ़ पर इतना बुरा दबाव था कि मैं अपनी टांगें नहीं उठा सकती थी और रीढ़ पर काफी दबाव पड़ने की वजह से मुझे दिन में केवल 10 मिनट तक ही बैठने की अनुमति थी," उसने बताया

बड़े ट्‌यूमर की वजह से, हदील के शरीर का निचला भाग सुन्न भी हो गया और फिर रेस्टरूम जाने के लिए भी वह दूसरों की मदद पर निर्भर हो गई।"मैं तीन अलग-अलग डॉक्टरों के पास गई लेकिन उन सभी ने मुझे यही बताया कि वे मेरी कोई सर्जरी नहीं कर सकते और मुझे ताजिंदगी बेड पर ही लगे रहना होगा।" उसने बताया.

उसके बाद हदील को बुर्जील हॉस्पिटल दुबई में भेजा गया जहां डॉ फिरास हसबैन, कंसल्टैंट आर्थोपेडिक सर्जन, स्पाइन सर्जरी के विशेषज्ञ, ने ट्‌यूमर निकालने और रीढ़ की स्थिति सही करने के लिए एक जटिल प्रक्रिया की 

" पेशेंट का ब्रेस्ट कैंसर एक उन्नत अवस्था में था और उसके स्पाइनल कॉलम में मेटास्टैसिस था," ऐसा डॉ फिरास ने बताया " ट्‌यूमर हड्‌डी के कुछ भाग भी खा गया था और कशेरूक में फ्रैक्चर हो गया था और मेरूदंड और तंत्रिका मूल पर कई जगह गंभीर दबाव बन गए थे जिससे पूरी तरह पैराप्लेजिआ (संवेदनशक्ति का ह्रास, निचले अंगों में गति का ह्रास और मल-मूत्र पर नियंत्रण समाप्त हो जाना) हो गया था।" उन्होंने बताया

सर्जरी 10 घंटे से भी अधिक समय तक चली। " हमने ट्‌यूमर को, और हडि्‌डयों के ध्वस्त हुए भागों को निकाल दिया और स्पाइनल कॉलम को पेंचों और रॉड से स्थिर करते हुए इसकी पुनर्स्थापना की और मेरूदंड और तंत्रिका मूल सुरक्षित करते हुए इसका अलाइनमेन्ट सामान्य बनाया।" उन्होंने बताया.

सर्जरी के कुछ दिन बाद हदील को छुट्‌टी दे दी गई। और एक महीने बाद, फिजियोथेरेपी की मदद से वह सामान्य तरीके से चलने फिरने लगी और ड्राइविंग भी करने लगी। 

" मैंने पहला काम यह किया कि ड्राइव करके उन सभी अन्य डॉक्टरों से मिलने पहुंची जिन्होंने पहले मुझे परामर्श दिया था और उन्हें दिखाया कि मैं फिर से चल सकती हूं।" हदील ने बताया

 

स्रोत: Khaleej Times

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें