आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

Dubai Health Authority (DHA) is participating in the DTCM's Mobile Tourism Expo in Tanzania, Kenya and Ethiopiaदुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) द्वारा तंजानिया, केन्या और इथियोपिया में DTCM के मोबाइल टूरिज्म 20-06-2017 साझा करें

हेल्थ टूरिज्म काउंसिल, दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) द्वारा तंजानिया, केन्या और इथियोपिया में पर्यटन और वाणिज्य विपणन विभाग (DTCM) के अफ्रीका रोडशो में भागीदारी की गई। इस रोडशो के माध्यम से

हेल्थ टूरिज्म काउंसिल, दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने तंजानिया, केन्या और इथियोपिया में पर्यटन और वाणिज्य विपणन विभाग (DTCM) के अफ्रीका रोडशो में भागीदारी की। इस रोडशो के माध्यम से दुबई स्वास्थ्य पर्यटन ने ज्ञान की साझेदारी, कारोबारी संभावनाएं उजागर करने, और चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए असाधारण हेल्थकेयर सेवाओं से लेकर सर्वोत्कृष्ट चिकित्सकीय विशेषज्ञता तक दुबई की पेशकशें प्रस्तुत करने में एक बुनियादी भूमिका निभाई।

डीएक्सएच ग्रुप के सदस्यों अमेरिकन हॉस्पिटल, अल ज़हरा हॉस्पिटल, ईरानियन हॉस्पिटल और थम्बे हॉस्पिटल, दुबई ने भी रोडशो में भाग लेकर विभिन्न स्पेश्यलिटीज वाले स्वास्थ्य पैकेजेस की विस्तृत श्रृंखला पेश की। बड़ी संख्या में प्रमुख ट्रैवेल एजेंटों ने रोडशो में भाग लिया और इन डीएक्सएच ग्रुप इकाइयों से आमने-सामने की बैठकें आयोजित कीं।

दुबई में मौजूद बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर पेशेवरों को देखते हुए , डीएक्सएच अफ्रीकी देशों के ऐसे चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए दुबई की उपयोगी संभावनाएं प्रस्तुत करने में सफल रहा, जो दुबई जैसे मशहूर शहर में अपने जीवन का एक यादगार अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

डॉ. लायला मोहम्मद अल मरज़ौकी, डॉयरेक्टर, हेल्थ टूरिज्म काउंसिल, ने कहा कि, “ दुबई के लिए उन गंतव्यों से उड़ान समय 5 घंटे या इससे भी कम है, जिनका हमने DTCM के साथ अफ्रीका में भ्रमण किया, और यहां हेल्थकेयर के लिए विश्व-स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ एक भली-भांति विनियमित माहौल उपलब्ध होने की वजह से दुबई अफ्रीकी बाज़ारों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य स्थल बना हुआ है।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें