दुबई में उपचार कराने के इच्छुक लोगों के लिए वीज़ा प्रक्रियाएं आसान बनाते हुए स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने आवासीय एवं विदेश मामलों के महानिदेशालय, दुबई के साथ एमओयू पर हस्
17-10-2017
साझा करें
GITEX 2017 के 37वें संस्करण के अवसर पर दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) और आवासीय एवं विदेश मामलों के महानिदेशालय, दुबई (GDRFA-D) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
GITEX 2017 के 37वें संस्करण के अवसर पर हेल्थ टूरिज्म, दुबई को बढ़ावा देने, ज्ञान का आदान-प्रदान करने, और DHA इकाइयों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं और उन्नत बनाने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) और आवासीय एवं विदेश मामलों के महानिदेशालय, दुबई (GDRFA-D) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
हिज एक्सीलेंसी हुमैद अल कतामी, बोर्ड के चेयरमैन और डॉयरेक्टर जनरलए DHA और हिज एक्सीलेंसी मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी, डॉयरेक्टर जनरल, GDRFA-D ने सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
दुबई में उपचार के इच्छुक चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए वीज़ा प्रक्रियाएं आसान बनाते हुए स्वास्थ्य पर्यटन हेतु वैश्विक गंतव्य स्थल बनाना के रूप में दुबई’ s की स्थिति मज़बूत बनाना इस एमओयू का ध्येय है। एमओयू के तहत दोनों पक्ष अपनी सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु भी हाथ मिलाएंगे, जिसके द्वारा— हेल्थ टूरिज्म, दुबई — को सोशल मीडिया चैनलों पर, और www.dxh.ae और www.dnrd.aeके माध्यम से बढ़ावा दिया जाएगा।
वे विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए स्वास्थ्य पर्यटन वीज़ा जारी करने की प्रणली स्थापित करने के लिए भी आपस में तालमेल बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एमओयू से GDRFA-D के कर्मचारियों के लिए DHA हॉस्पिटल्स में और विदेशों में स्वास्थ्य सेवाएं हासिल करना भी आसान बनेगा।
जबकि GDRFA-D हॉस्पिटल में लंबे समय से पेशेंट्स को वापस भेजने की प्रक्रियाएं आसान बनाएगा। एमओयू के तहत दोनों पार्टियां अपने कर्मचारियों और ग्राहकों को अपनी संयुक्त सेवाओं से परिचित कराने, ज्ञान और कौशल का आदान-प्रदान करते हुए धारणीय विकास और उद्योग जगत में नेतृत्व की स्थिति हासिल करने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करेंगी और इलेक्ट्रॉनिक एकीकरण में भागीदारी करके स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में सेवाएं सुगम बनाएंगी।
एमओयू के बारे में टिप्पणी करते हुए, अल कतामी ने GDRFA- D से गठबंधन के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे DHA’ s के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में हरसंभव मदद मिलेगी, खासकर जो दुबई को स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में पहला पसंदीदा गंतव्य स्थल बनाने से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि एमओयू दुबई की रणनीति के अनुरूप पहल और संयुक्त कार्यक्रम लागू करने का अवसर प्रदान करेगा। आगे उन्होंने कहा कि एमओयू ’ s के लक्ष्यों में ज्ञान का आदान-प्रदान, चिकित्सकीय सेवाओं को बढ़ावा देना और अथॉरिटी का सहयोग करना शामिल हैं।’ s चिकित्सकीय सेवाएं दुबई और विदेशों मे सभी के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
अल मारी ने बताया कि GDRFA- D दुबई में सभी सेक्टरों, विशेषकर स्वास्थ्य सेक्टर का विकास अभियान प्रेरित करने के लिए दुबई सरकार और विभागों से अपने संबंध मज़बूत बनाने के हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि एमओयू ज्ञान का आदान-प्रदान करने, सेवाओं को उन्नत बनाने और दुबई में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बढ़ाते हुए ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि का लक्ष्य हासिल करने का अवसर उपलब्ध कराएगा।