आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

क्षेत्र में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने रिट्रीट पाम दुबई एमगैलरी बाय सोफीटेल होटल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।ss tourism in the region. 16-05-2017 साझा करें

क्षेत्र में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने रिट्रीट पाम दुबई एमगैलरी बाय सोफीटेल होटल के साथ 25 अप्रैल, 2017 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

क्षेत्र में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने रिट्रीट पाम दुबई एमगैलरी बाय सोफीटेल होटल के साथ 25 अप्रैल, 2017 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह गठबंधन] दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस के विज़न के अनुरूप है, जिसकी निगरानी और दायित्व DHA द्वारा निभाया जा रहा है।

डीएक्सएच का,े ‘ स्वास्थ्य पर्यटन के लिए दुबई को एक वैश्विक गंतव्य स्थल के रूप में बढ़ावा देने ’ की परियोजना के तहत अप्रैल 2016 में हिज हाईनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, क्राउन प्रिंस, दुबई द्वारा लांच किया गया था।

डीएक्सएच एक अत्यधिक एकीकृत प्रोग्राम है, जिसका ध्येय 2020 तक आधा मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पेशेंट्‌स को आकर्षित करने के लक्ष्य के साथ दुबई को स्वास्थ्य पर्यटन सेवाओं के एक वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है।

यह अनुमान है कि यह आंकड़ा लगभग 13% हर साल बढ़ेगा और यह कि 2021 तक 1.3 मिलियन से भी अधिक चिकित्सकीय पर्यटक दुबई आएंगे।

हिज एक्सीलेंसी हुमैद अल कतामी, बोर्ड के चेयरमैन और डॉयरेक्टर-जनरल, दुबई हेल्थ अथॉरिटी, ने बताया किः “हमारी रणनीति दुबई’ s के सर्वोत्तम हेल्थकेयर प्रोवाइडरों से मजबूत रिश्ते कायम करते हुए चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए एक बेजोड़ अनुभव सृजित करने पर केंद्रित है। डीएक्सएच ग्रुप में इस समय दुबई में 45 हेल्थकेयर इकाइयां शामिल हैं, और इसके अलावा ये सेवाप्रदाता, वेलनेस उद्योग को हमारे द्वारा दिए जाने वाले महत्त्व को मान्यता देते हैं, जो प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में योगदान करता है। स्वस्थ खानपान और व्यायाम, अच्छे स्वास्थ्य के आधार हैं और वेलनेस को हॉस्पिटैलिटी उद्योग में शामिल करना एक सकारात्मक रूझान है।”

डॉ. लायला अल मरज़ौकी, डॉयरेक्टर – हेल्थ टूरिज्म काउंसिल, ने अपनी टिप्पणी में कहा कि“हम दुबई को एमईएनए क्षेत्र में सर्वोपरि स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्य स्थल बनाने और दुनिया में 10 शीर्षस्तरीय स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्यों में शामिल करने के लिए प्रेरित हैं, जबकि डीएक्सएच सर्वोत्तम चिकित्सकीय विशेषज्ञों, प्रीमियर और मान्यताप्राप्त हेल्थकेयर इकाइयों के साथ दुबई जैसे मशहूर शहर में एक अद्वितीय अनुभव उपलब्ध कराएगा और वेलनेस, इस दूरदर्शी विज़न में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

समीर अरोड़ा, जनरल मैनेजर, रिट्रीट पाम दुबई मैकगैलरी बाय सोफीटेल, ने बताया किः हेल्थकेयर और वेलनेस पर्यटन के मामले में उच्चस्तरीय पायदान पर चढ़ने और शहर को चिकित्सकीय और वेलनेस पर्यटन गंतव्य स्थल बनाने के दुबई’ s के प्रयास के अनुरूप, हमें इस क्षेत्र में एक एकदम नई और अद्वितीय अवधारणा – के रूप में पहला सम्पूर्ण हेल्थ और वेलनेस रिसार्ट पेश करते हुए हार्दिक प्रसन्नता है और मध्य पूर्व में प्रथम वेलनेस रिट्रीट के रूप में दुबई हेल्थ अथॉरिटी के साझेदार बनकर हम अत्यधिक रोमांचित हैं।

हमें विश्वास है कि हमारी साझेदारी, जीसीसी, यूरोप, रूस और अन्य सीआईएस देशों सहित लगभग पूरी दुनिया भर में न केवल आमोद-प्रमोद करने वाले सैलानियों, कारोबारी मेहमानों, बल्कि हेल्थकेयर और वेलनेस पसंद करने वाले विजिटरों के बीच सर्वाधिक वांछित गंतव्य स्थल के रूप में दुबई’ s की प्रतिष्ठा मज़बूत बनाएगी

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें