आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने हेल्थ बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए 09-05-2017 साझा करें

क्षेत्र में चिकित्सकीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने हेल्थ बैंक के साथ 28 अप्रैल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

क्षेत्र में चिकित्सकीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने हेल्थ बैंक के साथ 28 अप्रैल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर शेख तारिक बिन फैसल अल कासिमी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह गठबंधन, दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस के विज़न के अनुरूप है जिसकी निगरानी और दायित्व DHA के पास है। डीएक्सएच का,े ‘ स्वास्थ्य पर्यटन के लिए दुबई को एक वैश्विक गंतव्य स्थल के रूप में बढ़ावा देने ’ की परियोजना के तहत अप्रैल 2016 में हिज हाईनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, क्राउन प्रिंस, दुबई द्वारा लांच किया गया था।

डीएक्सएच एक अत्यधिक एकीकृत प्रोग्राम है, जिसका ध्येय 2020 तक आधा मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पेशेंट्‌स को आकर्षित करने के लक्ष्य के साथ दुबई को स्वास्थ्य पर्यटन सेवाओं के एक वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है। यह अनुमान है कि यह आंकड़ा लगभग 13% हर साल बढ़ेगा और यह कि 2021 तक 1.3 मिलियन से भी अधिक चिकित्सकीय पर्यटक दुबई आएंगे। हिज एक्सीलेंसी हुमैद अल कतामी, बोर्ड के चेयरमैन और डॉयरेक्टर-जनरल, दुबई हेल्थ अथॉरिटी, ने बताया किः “ चिकित्सकीय पर्यटकों को उपचार के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, अध्यासन, अनुवाद सेवाएं और उपचार के बाद फॉलो-अप तक सम्पूर्ण और बेजोड़ सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा ध्येय है। इसे हासिल करने के लिए हम एमिरात में स्वास्थ्य सेक्टर के साथ काम कर रहे हैं और चिकित्सकीय पर्यटकों को ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ बैंक के साथ एमओयू हमें अपनी रणनीति और मज़बूत बनाने में मदद करेगा।.” डॉ. लायला अल मरज़ौकी, डॉयरेक्टर, स्वास्थ्य नियमन और दुबई चिकित्सकीय पर्यटन परियोजना, ने अपनी टिप्पणी में बताया“ हम दुबई को एमईएनए क्षेत्र में सर्वोपरि स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्य स्थल बनाने और दुनिया में 10 शीर्षस्तरीय स्वास्थ्य पर्यटन गंतव्यों में शामिल करने के लिए प्रेरित हैं, जबकि डीएक्सएच सर्वोत्तम चिकित्सकीय विशेषज्ञों, प्रीमियर और मान्यताप्राप्त हेल्थकेयर इकाइयों के साथ दुबई जैसे मशहूर शहर में एक अद्वितीय अनुभव उपलब्ध कराएगा। यह एमओयू चिकित्सकीय पर्यटकों को जानकारी, ग्रााहक सेवाएं, उपचार और उपचार पश्चात फॉलो-अप सेवाएं एक अनुकूलित और सुविधाजनक प्रकार से प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।” रज़ा ज़फर, चेयरमैन, हेल्थ बैंक, ने बताया किः “ हेल्थ बैंक दुबई में हेल्थकेयर के इच्छुक प्रत्येक पर्यटक को विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने, और उनकी ट्रिप हेल्थकेयर और ऑफ्टरकेयर के लॉजिस्टिक्स में सुगमता हेतु सहायता पाने के लिए एकल संपर्क बिंदु प्रदान करता है। स्वास्थ्य पर्यटकों को सेवाओं की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें पर्यटकों को पड़ताल और सहायता प्रदान करने के लिए, सभी चिकित्सा रिकार्डों के इलेक्ट्रॉनिक संकलन के लिए , 24/7 चिकित्सकीय हेल्पलाइन, ट्रैवेल सहायता और लॉजिस्टिक्स और बीमा विकल्पों के मूल्यांकन और समझने में सहायता के लिए कर्मचारियों की पूरी टीम उपलब्ध होगी। उच्चकोटि की चिकित्सकीय सेवाएं और ग्राहक देखभाल में उत्कृष्टता के साथ उनको सम्पूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ” चिकित्सकीय पर्यटक जल्द ही हेल्थ बैंक की विशेषताएं DHA’ s के चिकित्सकीय पर्यटन पोर्टल – डीएक्सएच की वेबसाइट www.dxh.ae पर देख पाएंगे, यह नेविगेशन में आसान विकल्पों के साथ उपयोक्ताओं के अनुकूल साइट है, जिससे चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए दुबई की उनकी पूरी यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाएगा। वे तीन तरह की सदस्यता में से मनमुताबिक चुन सकते हैं और पेशेंट द्वारा हेल्थ बैंक की सदस्यता का पैकेज लेने या न लेने पर भी परामर्श मुफ्त है।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें