Dubai Health Experience (DXH) Participates in the Dubai International Government Achievements Exhibition 2017दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच ने दुबई इंटरनेशनल गवर्नमेन्ट एचिवमेंट्स एग्जिबिशन 2017 मे
06-04-2017
साझा करें
दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच ने 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2017 तक आयोजित दुबई इंटरनेशनल गवर्नमेन्ट एचिवमेंट्स एग्जिबिशन में चिकित्सकीय पर्यटन के क्षेत्र में अपनी शानदार उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच ने 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2017 तक आयोजित दुबई इंटरनेशनल गवर्नमेन्ट एचिवमेंट्स एग्जिबिशन में चिकित्सकीय पर्यटन के क्षेत्र में अपनी शानदार उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
हिज हाईनेस शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, वाइस प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री, यूएई और दुबई के शासक, ने हिज एक्सीलेंसी हुमैद अल कतामी, बोर्ड के चेयरमैन और डॉयरेक्टर-जनरल, DHA के साथ DHA’ s स्टैंड का भ्रमण किया। डीएक्सएच टीम ने हिज हाईनेस शेख मोहम्मद को दुबई में ’ s चिकित्सकीय पर्यटन सेक्टर में नवीनतम कीर्तिमानों और उपलब्धियों से अवगत कराया।
टीम ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी में शीर्षस्तरीय सरकारी अधिकारियों का भी स्वागत किया जिनमें हिज एक्सीलेंसी अब्दुल्ला अल शैबानी - सेक्रेटरी जनरल, एक्जीक्यूटिव काउंसिल, दुबई, खालिद अल शेख अल शम्सी, CEO, दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी, ब्रिगेडियर अब्दुल्ला अल मारी, कमांडर इन चीफ, दुबई पुलिस, हिज एक्सीलेंसी डॉ. थानी अल जेयूदी, मंत्री, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण और हिज एक्सीलेंसी मातार एच. अल तायर, चेयरमैन – DEWA शामिल थे। इसके अलावा यूएई में प्रमुख पत्रकार जैसे कि सामी अल रेयामी, एडिटर इन चीफ, एमरात अल यौम भी चिकित्सकीय पर्यटन प्रदान करने के क्षेत्र में दुबई’ s की संभावनाओं को समझने के लिए DHA के स्टैंड पर आए।
डीएक्सएच टीम ने अपने विजिटरों को www.dxh.ae – का अनुभव कराया जो कि दुनिया में अपनी तरह की पहली ऐसी वेबसाइट है जो एकमात्र इलेक्ट्रॉनिक चिकित्सकीय पर्यटन पोर्टल है जो दुनिया भर के चिकित्सकीय पर्यटकों को दुबई जैसे मशहूर शहर में यात्रा की योजना बनाने के लिए सभी आवश्यक टूल उपलब्ध कराता है।
चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए यह अनुभव भरपूर सुविधाजनक बनाने के लिए डीएक्सएच ने एक मोबाइल ऐप डिजाइन किया है जो एंड्र्रायड और एप्पल स्टोर्स पर उपलब्ध है और जो चिकित्सकीय पर्यटकों को हॉस्पिटल्स और क्लीनिक्स, डॉक्टरों और डीएक्सएच चिकित्सकीय पैकेजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।
“हम इस अभिनव प्रदर्शनी में भाग लेकर अत्यन्त हर्षित हैं, क्योंकि इसने हमें चिकित्सकीय पर्यटन सेक्टर में हमारे नवीनतम प्रयासों और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। हम दुबई में चिकित्सकीय उपचार की गुणवत्ता लगातार ऊंची उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे ऐसे पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प हैं जो स्वास्थ्य और आराम का सबसे सुंदर तालमेल चाहते हैं। हमें बड़ी प्रसन्नता रही कि प्रदर्शनी ने सरकारी सेक्टर में उच्चस्तरीय अधिकारियों और प्रमुख हितधारकों से चर्चा और बातचीत के अवसर खोले, जो चिकित्सकीय पर्यटन का हमारा विज़न साझा करते हैं,” ऐसा डॉ. लायला मोहम्मद अल मरज़ौकी, डॉयरेक्टर, चिकित्सकीय पर्यटन काउंसिल ने बताया।