आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).
दुबई स्वास्थ्य पर्यटन उद्योग ने एमिरात के लिए 2016 में AED 1.4 बिलियन से अधिक राजस्व अर्जित किया 17-06-2017 साझा करें
दुबई स्वास्थ्य पर्यटन उद्योग ने एमिरात के लिए 2016 में Dh1.4 से अधिक बिलियन का राजस्व उत्पन्न किया। शहर में 326,649 चिकित्सकीय पर्यटक आए, जो पिछले साल की तुलना में 9.5% से अधिक रहे। आर्थोपेडिक्स, डर्मेटोलॉजी और ऑप्थैल्मोलॉजी चिकित्सकीय पर्यटकों के लिए विगत वर्ष सर्वाधिक लोकप्रिय उपचार क्षेत्र रहे। 2016 में, एमिरात के लिए एशियाई चिकित्सकीय पर्यटक सबसे बड़ा बाज़ार रहे जिनकी कुल विजिटरों में 37 फीसदी की हिस्सेदारी रही। अरब और जीसीसी देश दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार रहे जहां से 31 फीसदी पर्यटक आए और यूरोप से कुल 15 फीसदी पर्यटक आए। डॉयरेक्टर, दुबई स्वास्थ्य पर्यटन परियोजना, दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA), डॉ लायला अल मरज़ौकी ने बताया कि अधिकाधिक चिकित्सकीय पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीति आंकड़ों से कहीं आगे तक जाती है और DHA निजी संस्थाओं से साझेदारियां कायम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।“ आंकड़ों में बढ़ोत्तरी पर ध्यान देने के अलावा हम अपना पार्टनर पोर्टफोलियो बढ़ाने पर भी अपने प्रयास केंद्रित कर रहे हैं। हमने अपने पोर्टफोलियो में हाल ही में पहला सम्पूर्ण स्वास्थ्य और वेलनेस रिसार्ट शामिल किया है। इससे स्वास्थ्य पर्यटकों को एक अद्वितीय अवसर प्राप्त होगा जिसके अंतर्गत वे दुबई में सम्पूर्ण वेलनेस पेशकश पा सकेंगे,” उन्होंने ऐसा बताया। हमने डॉक्टरों और स्वास्थ्य इकाईयों के बारे में पड़ताल से लेकर उपचार, अध्यासन, अनुवाद सेवाएं और उपचार के बाद फॉलो-अप तक सम्पूर्ण और बेजोड़ सेवाएं उपलब्ध कराते हुए ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने के लिए हेल्थ बैंक से भी एक रणनीतिक पहल के तहत साझेदारी की है।.” स्वास्थ्य पर्यटन बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत बनाने के लिए, दुबई ने अनेक वैश्विक आयोजनों में भाग लिया। हेल्थ टूरिज्म काउंसिल (MTC) ने एमिरात को आईटीबी बर्लिन 2017 में प्रदर्शित किया। अफ्रीका, दुबई के लिए एक प्रमुख बाज़ार है और मार्च में, दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच ने बेटर हेल्थ रोडशो के लिए दुबई- अफ्रीका पार्टनरशिप में भाग लिया और नाइजीरिया और घाना तक विजिट कीं¬na पंद्रह हेल्थकेयर प्रोवाइडरों ने और बड़ी संख्या में ट्रैवेल एजेंटों ने भाग लिया जिन्होंने दुबई को एक गंतव्य स्थल और शहर की ’ s अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सकीय विशेषज्ञता को प्रचारित किया। अप्रैल में, DHA ने 5वीं शंघाई अंतर्राष्ट्रीय निजी स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदर्शनी 2017 में भी भाग लिया। संगठन ने विजिट यूएई अभियान के अंतर्गत आर्थिकी मंत्रालय के सहयोग से पूरे जीसीसी में रोड शो की एक श्रृंखला भी आयोजित की। अप्रैल में, MTC ने अरेबियन ट्रैवेल मार्केट (ATM) दुबई में भाग लिया और रिट्रीट पाम दुबई – एम गैलरी बाय सोफीटेल और हेल्थ बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दुबई में स्वास्थ्य पर्यटन बाज़ार के बारे में एमिरात की बेहतर समझ सुनिश्चित करने के लिए 2015 में मेडिकल टूरि¬iज्म काउंसिल ने निजी स्वास्थ्य सेक्टर, आउटपेशेंट क्लीनिक्स और पॉली क्लीनिक्स से पेशेंट्स’ का डाटा संकलित करने के लिए दुबई स्टैटिस्टिक्स सेंटर से गठबंधन किया। निजी हेल्थकेयर सेक्¬ टर के लिए उनके पेशेंट्स की महत्त्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि उनकी उम्र, लिंग, राष्ट्रीयता और निवास का शहर आदि संकलित करना अनिवार्य किया गया। निजी केंद्रों से दुबई स्टैटिस्टिक्स सेंटर ’ s के ई-सोर्स, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में समय-समय पर डाटा जमा करने की भी अपेक्षा की गई। इन आंकड़ों का उपयोग स्वास्थ्य पर्यटन रूझानों को बेहतर समझने के लिए किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य पर्यटन सेक्टर के विस्तार के साथ दुबई अपने विजिटरों की ’ ज़रूरतें पूरी कर सके।
दुबई में वेलनेस का अनुभव आपके लिए रूपांतरण की एक पूरी यात्रा की पेशकश करता है जो रोगनिवारक होने के साथ निजी है
दुबई एक अग्रणी हेल्थकेयर गंतव्य स्थल है जो ऐसी भलीभांति नियमित स्वास्थ्य प्रणाली और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ उच्चकोटि की चिकित्सा
दुबई हेल्थ अथॉरिटी (डीएचए) द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिष्ठित ब्रांड दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच) को दुबई में चिकित्सा सुविधाएं मज़बूत बनाने
पासवर्ड भूल गए
रद्द करना
हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि हम अपनी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव देते हैं। यदि आप जारी रखते हैं, तो हम मान लेंगे कि आप DXH वेबसाइट पर सभी कुकीज़ प्राप्त करके खुश हैं। कृपया इस बारे में अधिक विस्तृत विवरण के लिए हमारी कुकीज़ नीति पढ़ें कि साइट आपके लिए कुकीज़ का उपयोग कैसे करती है