आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

दुबई स्वास्थ्य इकाईयों के लिए रेटिंग सिस्टम का कार्य प्रगति पर 16-07-2018 साझा करें

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA), दुबई में, दुबई हेल्थ फैसिलिटीज परफार्मेंस फ्रेमवर्क (DHFPF) के अनुरूप सार्वजनिक और निजी हॉस्पिटल्स और डे-केयर हेल्थ सेंटरों सहित सभी हेल्थकेयर सुविधाओं की रेटिंग करेगा।

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA), दुबई में, दुबई हेल्थ फैसिलिटीज परफार्मेंस फ्रेमवर्क (DHFPF) के अनुरूप सार्वजनिक और निजी हॉस्पिटल्स और डे-केयर हेल्थ सेंटरों सहित सभी स्वास्थ्यसेवा (हेल्थकेयर) सुविधाओं की रेटिंग करेगा।

 Qeyasनामक यह रूपरेखा, अगले वर्ष के आरंभ में फाइनल और लागू की जाएगी और इसके लिए पेशेंट की सुरक्षा, क्लीनिक की गुणवत्ता, पेशेंट की प्रसन्नता, वित्तीय और प्रचालन सूचकों इन पांच बातों को आधार रूप में लिया गया है।

DHA’ s हेल्थ रेगुलेशन सेक्टर ने आज निजी स्वास्थ्य सेक्टर के साथ एक कार्यशाला का आयोजन करके रूपरेखा के डिजाइन और क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की। यह उन अनेक कार्यशालाओं और प्रतिक्रिया चक्रों में से एक है जो हॉस्पिटल्स और अन्य हेल्थकेयर सुविधाओं के सहयोग से एक रूपरेखा डिजाइन करने के ध्येय के साथ आयोजित किए गए हैं।

डॉ मारवान अल मुल्ला, CEO, हेल्थ रेगुलेशन सेक्टर ने कहा कि, “देखभाल गुणवत्ता की बेंचमार्किंग और आकलन, ऐसी मज़बूत स्वास्थ्य प्रणाली बनाने के लिए अनिवार्य रूप से सहायक है जिसमें रोगी केंद्रित देखभाल और पेशेंट की सुरक्षा सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हो। हम निजी सेक्टर के साथ घनिष्ठ सहयोग बनाकर काम करते हुए ऐसा सिस्टम डिजाइन कर रहे हैं जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी बेहतर बनाने में मदद के लिए स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का बुद्धिमत्ता के साथ उपयोग किया जाएगा।”

इस प्रणाली के क्रियान्वयन के बाद, DHA निम्न में सक्षम होगा:

·         पूरे दुबई में स्वास्थ्य प्रणाली की गुणवत्ता में सुधार।

·         हेल्थकेयर प्रोवाइडरों के बारे में बेहतर विकल्प हेतु उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना।

·        चिकित्सकीय पर्यटकों को दुबई’ s की हेल्थकेयर की गुणवत्ता के बारे में भरोसेमंद, स्वतंत्र रूप से सत्यापित जानकारी प्रदान करना।

·         एक दीर्घकालीन प्रतिपूर्ति रणनीति विकसित करना, जो प्रदान की जाने वाली देखभाल की गुणवत्ता पर आधारित है।

डॉ मोहम्मद अल रेधा, डॉयरेक्टर, परियोजना प्रबंध कार्यालय, इन्फार्मेटिक्स और स्मार्ट हेल्थ डिपार्टमेन्ट DHA ने कहा कि, “ पद्धति डाटा आधारित होगी और डाटा सुसंगति, प्रासंगिकता, सटीकता, और अक्षुण्णता के ठोस सिद्धांतों पर आधारित होगी जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने और दुबई में स्वास्थ्य सेक्टर को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी।”

DHFPF में ई-क्लेम, Sheryan (DHA’ s हेल्थ रेगुलेशन सिस्टम), Salama (सभी DHA स्वास्थ्य इकाइयों के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेशेंट फाइल सिस्टम) और अनेक निजी हेल्थकेयर प्रोवाइडर से डाटा शामिल होगा। DHA दुबई में प्रमुख निजी हॉस्पिटल, डे केयर सर्जरी सेंटरों, चुनिंदा पॉलीक्लीनिक्स, दुबई हेल्थकेयर सिटी (DHCC) और निरोधात्मक स्वास्थ्य मंत्रालय & (MoHAP) सुविधाओं को भी अपने साथ जोड़ेगा और डाटा उपलब्ध कराने में मदद हेतु उनका सहयोग करेगा।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें