विकसित होते ग्लोबल वेलनेस पर्यटन बाज़ार का लाभ उठाने के लिए एमिरात्स हॉलीडेज की दुबई हेल्थ अथॉरिटी से साझेदारीtourism market
24-04-2018
साझा करें
दुबई, U.A.E., अप्रैल 2018: एमिरात्स हॉलीडेज, जो कि एमिरात्स एयरलाइन की टूर ऑपरेटिंग आर्म है, और दुबई हेल्थ अथॉरिटी की हेल्थ टूरिज्म काउंसिल ने विजिटरों को दुबई में बड़ी संख्या में अनुकूलित स्वास्थ्य और वेलनेस हॉलीडेज उपलब्ध कराने के लिए आपस में गठबंधन किया।
दुबई, U.A.E., अप्रैल 2018: एमिरात्स हॉलीडेज, जो कि एमिरात्स एयरलाइन की टूर ऑपरेटिंग आर्म है, और दुबई हेल्थ अथॉरिटी की हेल्थ टूरिज्म काउंसिल ने विजिटरों को दुबई में बड़ी संख्या में अनुकूलित स्वास्थ्य और वेलनेस हॉलीडेज उपलब्ध कराने के लिए आपस में गठबंधन किया।
वेलनेस बाज़ार के लिए दुबई's के स्थापित विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य और वेलनेस पर्यटन की बढ़ती मांग पूरी करना, इस कदम का ध्येय है। दुबई में वे सारी खूबियां हैं जो इसे एक अनुकूल वेलनेस और पर्यटन गंतव्य स्थल बनाती हैं और साझेदारी के बाद भलीभांति संरचित और अनुकूलित ट्रैवेल पैकेजों की पूरी रेंज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
एमिरात्स हॉलीडेज दुबई में विश्व-स्तरीय स्पा, वेलनेस सेंटरों और स्वास्थ्य इकाइयों से गठजोड़ करते हुए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक यात्रियों के लिए एक अद्वितीय गंतव्य स्थल की यात्रा का सुखद अनुभव देने के लिए तैयार है।
प्रत्येक वेलनेस और स्वास्थ्य पैकेज में एमिरात्स पर वापसी उड़ान; अपनी स्वास्थ्य और वेलनेस सुविधाओं के लिए विख्यात किसी होटल में तीन से चार दिन का ठहराव; स्पा और वेलनेस उपचारों का पूरा संकलन, जिसमें ग्राहक की’ s विशेष जरूरतों के अनुसार अनुकूलित एक स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोग्राम शामिल है, और दैनिक भोजन सम्मिलित हैं।
आरंभ में एमिरात्स हॉलीडेज दो प्रमुख संस्थानों DNA हेल्थ, मेडिनेट जुमायरा और राया वेलनेस रिट्रीट, रिट्रीट पाम दुबई, एम गैलरी बाय सोफीटेल से साझेदारी करके उनके स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोग्राम उपलब्ध करा रहा है।
स्वास्थ्य और वेलनेस पैकेजेस दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच के सहयोग से पेश किए जा रहे हैं, जो कि दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) द्वारा दुबई में चिकित्सकीय सुविधाओं को मज़बूत बनाने और चिकित्सकीय पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर दुबई की स्थिति और भी अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित ब्रांड है।
पैकेजेस आज लांच किए गए।
डॉ लायला अल मरज़ौकी, डॉयरेक्टर, हेल्थ टूरिज्म काउंसिल, DHA ने कहा कि, “ दुबई यात्रियों, विशेषरूप से पड़ोसी जीसीसी देशों के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान है। दुबई विश्व-स्तरीय हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर सेवाएं पेश करता है और स्वास्थ्य पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ अत्यधिक स्पेशलाइज्ड और शिक्षित स्टाफ के उपयोग द्वारा सर्वोच्च चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना इसका उद्देश्य है। एमिरात में वेलनेस सेक्टर, वेलनेस सेवाओं के इच्छुक यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाओं के साथ अनेक पर्यटन विकल्प उपलब्ध कराता है। हमने आगे चलकर दुबई में अग्रणी हॉस्पिटल और क्लीनिक्स के सहयोग से व्यक्तियों, परिवारों और बच्चों के लिए विविध प्रकार के निरोधात्मक स्वास्थ्य जांच हॉलीडे पैकेज सह-विकसित करने की भी योजना बनाई है।
ग्लोबल वेलनेस इंस्टीट्यूट के अनुसार, ग्लोबल वेलनेस पर्यटन राजस्व 2013 में US$494.1 बिलियन से 2015 में बढ़कर US$563.2 बिलियन हो गया– अथवा 14% वृद्धि हुई। यह वृद्धि दर, कुल पर्यटन व्यय दर (6.9%) से दोगुनी तेज है।
“ हम दुबई हेल्थ अथॉरिटी के सहयोग से दुबई में स्वास्थ्य और वेलनेस हॉलीडेज लांच करते हुए रोमांचित हैं। हम एमिरात्स हॉलीडेज के लिए स्वास्थ्य और वेलनेस क्षेत्र में और एक गंतव्य स्थल के रूप में दुबई के लिए वृद्धि के महत्त्वपूर्ण अवसर देख रहे हैं,” ऐसा रोबिन पेरी, वाइस प्रेसिडेंट, एमिरात्स हॉलीडेज ने बताया।
“हमारे’ डिजाइन किए पैकेजों के साथ, हमारे ग्राहक पुरस्कृत एमिरात्स की यात्रा करने, दुबई’ sके सर्वोत्तम दर्शनीय स्थान देखने, और अपने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती में सुधार करने का आनंद उठा सकते हैं।ं
एमिरात्स हॉलीडेज अपने वेलनेस हॉलीडेज के लिए शुरूआत में कुवैत और केएसए पर फोकस करेगा तथा आगे चलकर अन्य बाज़ारों तक भी विस्तार किया जाएगा।