DHA ने ............के लिए एक कनाडा से एक अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की...
13-02-2019
साझा करें
दुबई हेल्थ अथॉरिटी’s (DHA) प्राथमिक स्वास्थ्यसेवा सेक्टर को प्रदान किया गया
दुबई हेल्थ अथॉरिटी ’ s (DHA) प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर को इसकी स्मार्ट होमकेयर सेवाओं के लिए क्यूमेंटम इंटरनेशनल एक्रेडिशन प्रोग्राम द्वारा “ डायमंड स्टेट्स” प्रदान किया गया। DHA ने घरेलू पेशेंट्स को सुरक्षित, गुणवत्तापरक और समय पर हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करने और होमकेयर टीम को तत्काल परामर्श के लिए स्मार्ट एप्लिकेशनों के माध्यम से डॉक्टरों से संपर्क सुविधा प्रदान करने के लिए इस साल की शुरूआत में स्मार्ट होमकेयर सेवाएं शुरू की थीं। इन स्मार्ट तकनीकों में DHA’ s के इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड सिस्टम SALAMA से सीधे जुड़ी वायरलेस डिवाइसें भी शामिल हैं, जो एक सुरक्षित वेब सर्वर के माध्यम से होम विजिट के दौरान पेशेंट के रिकार्ड रीयल टाइम में अपडेट किया जाना सुनिश्चित करता है। वायरलेस डिवाइसों में नॉन-कांटैक्ट थर्मामीटर, आटो आर्म ब्लड प्रेशर मॉनीटर, 4g राउटर, स्मार्ट टेबलेट, पल्स ऑक्सीमीटर, कनेक्टेड पॉकेट कार्डियोग्राम, ब्लड ग्लूकोज मॉनीटर, वायरलेस स्टेथोस्कोप और एक डिजिटल स्कोप सिस्टम शामिल हैं। स्मार्ट होमकेयर सेवाएं प्रतीक्षा समय, जटिलताओं की संभावना कम करती हैं और सेवाओं की समय पर उपलब्धता की गारंटी देती हैं, जो एक अधिक स्वस्थ और अधिक खुश समाज की रचना के अथॉरिटी’ s के लक्ष्यों के अनुरूप है। कनाडा से एक अंतर्राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त प्रोग्राम के स्पेशलाइज्ड विशेषज्ञों की टीम द्वारा स्मार्ट होमकेयर कार्यक्रम का मूल्यांकन करने और सेवा ’ s कार्यप्रदर्शन और पेशेंट्स को लाभान्वित करने के लिए एकीकरण की आसानी के संदर्भ में इसे एक अभिनव सेवा माने जाने के बाद DHA ‘ प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। स्मार्ट होमकेयर सेवाओं के लिए लगभग 100 फीसदी संतुष्टि दर प्राप्त करने के बाद प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर ने डायमंड स्तर का प्रमाणन प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए , H.E हुमैद अल कतामी, डॉयरेक्टर जनरल, DHA ने कहा कि घरेलू पेशेंट्स को उनका घर छोड़ने की आवश्यकता के बिना वहीं पर सुविधाजनक ढंग से समग्र अनुभव प्रदान करना अथॉरिटी’ s की एक प्राथमिकता है, जो ग्राहक संतुष्टि हासिल करने के लिए पेशेंट्स को दी जाने वाली सेवाओं को लगातार उन्नत बनाने की दिशा में प्रयासरत है। अल कतामी ने जोर देकर कहा कि अथॉरिटी लगातार प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर की ’ s सेवाओं और सुविधाओं को विकसित करने, और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है कि वे नवीनतम अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों और कुशल स्पेशलिस्ट्स से सुसज्जित हों। आगे उन्होंने कहा कि जहां अथॉरिटी को उन क्षमताओं पर गर्व है जिन्होंने अथॉरिटी को स्मार्ट तकनीकों का उपयोग करने दुबई को सर्वोत्तम लाभ देने हेतु उन्हें अनुकूलित करने में सक्षम बनाया है, वहीं इसे अपनी चिकित्सकीय और प्रशासनिक सक्षमताओं पर भी गर्व है जिनके द्वारा समुदाय की सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। अल कतामी ने प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर और इसकी समर्पित टीमों की तारीफ की जिन्होंने गुणवत्तापरक’ s सेवाओं को केंद्र में रखते हुए कार्य किया और यह अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन हासिल किया। डॉ मानल तरयाम, CEO, प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर ने कहा कि अथॉरिटी’ s प्राइमरी हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े बदलाव करते हुए पेशेंट्स को दी जाने वाली सेवाओं का स्तर उन्नत बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अथॉरिटी समुदाय के लगातार संपर्क में रहने और उनके सुझावों पर अमल करते हुए, जिनसे सेंटरों को जनता की प्रत्यक्ष मांगें पूरी करने वाली सेवाएं विकसित करने की क्षमता मिली,’ s ही अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त कर सकी है। डॉ तरयाम ने बताया कि अब तक 1,372 ग्राहकों को होमकेयर सेवाओं का लाभ मिल चुका है। स्मार्ट तकनीकें लागू करने से यह संख्या 50 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है जिससे दी जाने वाली सेवाओं की दक्षता बढ़ेगी और स्पेशलिस्ट से दो हफ्ते में परामर्श के बजाय तुरंत रियल टाइम इलेक्ट्रॉनिक ढंग से परामर्श सुविधा उपलब्ध होगी। डिवाइसों को Salama से जोड़ने से डाटा की सटीकता सुनिश्चित होगी और हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट्स पेशेंट्स’ की समग्र स्वास्थ्य स्थिति पर निगाह रख सकेंगे और नियमित रूप से स्वास्थ्य परामर्श अथवा मूल्यांकन उनके घर में ही सुविधाजनक ढंग से दे सकेंगे, जिसके लिए उनको मुलाकात हेतु हेल्थकेयर सुविधाओं तक आने की जहमत भरी व थकाने वाली यात्रा नहीं करनी होगी। डॉ. तरयाम ने अंत में कहा कि स्मार्ट होमकेयर कार्यक्रम को DHA की जनता के स्वास्थ्य का संरक्षण व सुधार करने’ s घरेलू और सुदूर देखभाल उन्नत बनाने और देखभाल का एक नये प्रकार का मॉडल लागू करने की रणनीति 2016-2021 के अनुरूप लागू किया गया है।