आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

बोर्न हाल फर्टिलिटी क्लीनिक के स्पेशलिस्ट ने दुबई में फर्टिलिटी उपचारों के बारे में बताया 24-08-2016 साझा करें

बोर्न हाल फर्टिलिटी क्लीनिक, आईवीएफ (IVF) तकनीकों और इनफर्टिलिटी उपचारों के क्षेत्र में 35 वर्ष के अनुभव पर आधारित एक अल्ट्रा -माडर्न इकाई है।

बोर्न हाल फर्टिलिटी क्लीनिक, आईवीएफ (IVF) तकनीकों और इनफर्टिलिटी उपचारों के क्षेत्र में 35 वर्ष के अनुभव पर आधारित एक अल्ट्रा -माडर्न इकाई है।

प्रवक्ता: डॉ. डायना कायल - ऑब्स्टेट्रीशियन और गायनेकोलॉजिस्ट, बोर्न हाल क्लीनिक

हॉस्पिटल: बोर्न हाल फर्टिलिटी क्लीनिक, एक अल्ट्रा-माडर्न इकाई है जो आईवीएफ (IVF) तकनीकों और इनफर्टिलिटी उपचारों में 35 वर्ष के ’ अनुभव के आधार पर विकसित है।

1 । आजकल फर्टिलिटी उपचारों की बढ़ती मांग को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएंगी?
विवाहित जोड़ों में अब फर्टिलिटी उपचारों के प्रति रूझान बढ़ रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं तीस के दशक के आखिर तक विवाह टाल रही हैं। वास्तव में इससे बीस के दशक की उम्र वाली महिलाओं की तुलना में उनमें इनफर्टिलिटी के जोखिम बढ़ जाते हैं। महिला की आयु जितनी अधिक होगी, उसके गर्भधारण में कठिनाई होने की आशंकाएं भी उतनी ही अधिक होंगी। जीवनशैली के विकल्पों का भी फर्टिलिटी पर बड़ा असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, धूम्रपान, फास्ट फूड, व्यायाम न करना और बहुत देर तक बैठे रहकर कार्य करना आदि इनफर्टिलिटी बढ़ाने वाली प्रमुख वजहें मानी जाती हैं।

2 । किसी महिला को चिकित्सकीय हस्तक्षेप की अपेक्षा कब करनी चाहिए?
अगर महिला की उम्र 35 वर्ष से कम है तो हम एक वर्ष बाद फर्टिलिटी उपचारों के लिए राय देते हैं। 35 से अधिक उम्र होने पर महिला को विवाह के छह महीने बाद डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

3 । फर्टिलिटी उपचारों के इच्छुक पेशेंट्‌स के लिए दुबई में सही हॉस्पिटल/डॉक्टरों को चुनने के बारे में आपकी क्या राय है?
संस्थान’ s की प्रतिष्ठा और पेशेंट्‌स’ की प्रतिक्रियाएं और अनुभव वे महत्त्वपूर्ण चीज़ें हैं जिनके आधार पर सही डॉक्टर और सही हॉस्पिटल चुना जाना चाहिए। चूंकि अब अधिकाधिक महिलाएं अपने निजी अनुभवों को ब्लॉग्स, प्लेटफार्मों पर शेयर कर रही हैं, इसलिए ये अब सफल फर्टिलिटी उपचारों की तलाश करने वाली महिलाओं के लिए जानकारी का बेहतरीन स्रोत हैं।

4 । फर्टिलिटी उपचार के अन्य गंतव्य स्थलों की तुलना में दुबई को कौन सी खासियत, अलग करती है?
हम दुबई की इसकी पेशकशों की वजह से फर्टिलिटी उपचार गंतव्य स्थल के रूप में सिफारिश करते हैं जिनमें विश्वस्तरीय चिकित्सकीय सुविधाएं, पेशेवर चिकित्सकीय स्पेशलिस्ट्‌स और अत्यधिक उन्नत उपकरण शामिल हैं जिनसे सकारात्मक परिणाम मिलने सुनिश्चित होते हैं। दुबई में समस्त चिकित्सकीय केंद्र दुबई हेल्थ अथॉरिटी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हैं, जो उच्च मानकों के अनुसार उपचार सुनिश्चित करते हैं।

5 । बोर्न हाल क्लीनिक किस प्रकार के स्पेशलाइज्ड फर्टिलिटी उपचारों की पेशकश करता है?
बोर्न हाल क्लीनिक उन्नत उपचारों की पूरी रेंज पेश करता है जिनमें प्रसव के दौरान महिलाओं को सहायता, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ (IVF)), इन्ट्रा-साइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (ICSI), माइक्रो इंजेक्शन, और आनुवंशिक विकारों की पहचान शामिल है। उदाहरण के लिए, अगर दोनों पैरेंट्‌स को थैलेसीमिया हो, तो नवजात में वही विकार होने की संभावना 25% होगी। इससे बचाव के लिए, हम भ्रूण का परीक्षण करने के लिए माइक्रो इंजेक्शन प्रक्रिया अपनाते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि उसमें विकार न हो, और फिर हम इसे माता के ’ s गर्भाशय में वापस स्थापित कर देते हैं।

6 । बोर्न हाल क्लीनिक में कौन से विशिष्ट उपकरण और उन्नत तकनीकें उपलब्ध हैं?
बोर्न हाल क्लीनिक अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह फर्टिलिटी उपचारों में सर्वाधिक उन्नत तकनीकों की पेशकश करता है और हमारी सभी प्रयोगशालाओं में अनवरत निगरानी की जाती है। हमारे पेशेंट्‌स को पूरा आराम और सुरक्षा प्रदान करना हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है; इसलिए, हम प्रत्येक पेशेंट को एक स्पेशल वार्ड देते हैं ताकि उनको सर्वोत्तम संभव उपचार और देखभाल मिलना सुनिश्चित हो सके।

अधिक विवरणों के लिए कृपया www.bournhall-clinic.ae/ देखें।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें