आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

दुबई हेल्थ अथॉरिटी और दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी द्वारा, ब्लॉकचेन का उपयोग करके स्वास्थ्य पेशेवरों का लाइसेंस डाटा लिंक कराने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षरealth professionals using Blockchain 16-10-2018 साझा करें

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) और दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी - रेगुलेटरी ने ब्लॉकचेन का उपयोग करके स्वास्थ्य पेशेवरों का लाइसेंस डाटा लिंक कराने के लिए GITEX टेक्नोलॉजी वीक 2018 के दौरान एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) और दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी - रेगुलेटरी ने ब्लॉकचेन का उपयोग करके स्वास्थ्य पेशेवरों का लाइसेंस डाटा लिंक कराने के लिए GITEX टेक्नोलॉजी वीक 2018 के दौरान एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। डॉ मारवान अल मुल्ला, CEO, हेल्थ रेगुलेशन, DHA और डॉ रमदान अल ब्लूशी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी – रेगुलेटरी, ने एमओयू पर मंगलवार को हस्ताक्षर करके स्वास्थ्य पेशेवरों की लाइसेंसिग के लिए DHA’ s शेरयान स्मार्ट लाइसेंसिंग सिस्टम और दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी’ s की मसार ई -सेवा पोर्टल को ब्लॉकचेन नेटवर्क से लिंक किया। एमओयू से स्वास्थ्य पेशेवरों के लाइसेंस डाटा का आदान-प्रदान करके सेवाओं में सुधार किया जा सकेगा और और दुबई एमिरात में स्वास्थ्य पेशेवरों की लाइसेंसिंग और ट्रांसफर में सुगमता होगी' स्वास्थ्य पेशेवरों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार के लिए दोनों पक्ष ब्लॉकचेन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लिंक की जाने वाली साझा सेवाएं, प्रक्रियाएं और डाटा की सूची तैयार करेंगे। एमओयू के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, डॉ अल मुल्ला ने बताया कि दुबई में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हेल्थकेयर पेशेवरों का डाटा लिंक करना हेल्थकेयर पेशेवरों की लाइसेंसिंग से संबंधित नीतियों में एकरूपता लाएगा और प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, जिससे दक्षता बढ़ेगी और लागतें कम होंगी। डॉ अल मुल्ला ने आगे बताया कि दुबई हेल्थकेयर सिटी अथॉरिटी DHA का एक रणनीतिक साझेदार है, आगे उन्होंने कहा कि अथॉरिटी, सार्वजनिक और निजी सेक्टर में अपने सभी रणनीतिक साझेदारों से संबंध मज़बूत बनाने के लिए तत्पर है ताकि दुबई के लोगों को निरंतर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं की जा सकें। डॉ अल ब्लूशी ने बताया किः “ दुबई एमिरात में स्वास्थ्य सेक्टर के विकास हेतु हमारे रणनीतिक साझेदार DHA के साथ यह नवीनतम अनुबंध, ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के कारण उत्पन्न हो रहे नए अवसरों का मिलकर लाभ उठाने में हमारी मदद करेगा। दुबई सरकार का अनुमान है कि ब्लॉकचेन से एमिरात को लगभग AED 5.5 बिलियन की वार्षिक बचत केवल दस्तावेज प्रोसेसिंग में होगी। इसके अनुरूप मसार और DHA लाइसेंसिंग को इस प्रौद्योगिकी के माध्यम से जोड़ा जाना, हमें प्रचालन और लागत कुशलता के नए स्तर हासिल करने के लिए सशक्त बनाएगा क्योंकि हमारी कुछ प्रक्रियाओं में लगने वाला समय दिनों से घटकर महज एक बटन क्लिक करते हुए सेकेंडों में पहुंच जाएगा।” शेरयान के बारे में शेरयान पूरी दुनिया के किसी भी देश के स्वास्थ्य पेशेवरों को दुबई में प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देता है। यह सिस्टम स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रभारियों को उनके देशों से, दुबई में कार्य हेतु हेल्थकेयर लाइसेंस प्राप्त करने की शर्तों और प्रणालियों से अवगत कराएगा और वे रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन कर सकेंगे, एडजस्टमेन्ट कर सकेंगे, अपने अनुरोध हेतु आवश्यक अनुमोदन ले सकेंगे, इलेक्ट्रॉनिक तरीके से योजनाओं और व्यावहारिकता अध्ययन की समीक्षा कर सकेंगे। मसार के बार ेमें । मसार ई-सेवा पोर्टल स्मार्ट दुबई इनीशिएटिव के तहत सेवाएं की पूरी रेंज पर कार्य करता है। यह सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों से एकीकृत है और कारोबारी साझेदारों के लिए अद्वितीय विशेषताएं ’ पोर्टफोलियो, ई-भुगतान और आवेदन ट्रैकिंग सिस्टम की सुविधा देता है। मसार 100 से अधिक ई-सेवाएं पेश करता है जिनमें वाणिज्यिक स्थापनाओं से लेकर इकाई और पेशेवर लाइसेंसिंग के आवेदन और नवीनीकरण और सरकारी सेवाएं तक शामिल हैं।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें