दुबई के विषय में
पूर्व व पश्चिम के बीच रणनीतिक ढंग से स्थित, दुबई भविष्य के लिए एक ऐसे स्वप्न को आकार देता है, जो अतीत से इसके संबंध का भी बखूबी स्वागत करता है। कुछ ही दशकों में हुई दुबई की कई गुना वृद्धि एक बेजोड़ लक्ष्य का मंगलगान है।
दुबई का नाम लेते ही कई तरह की तसवीरें मन में कौंध जाती हैं। इनमें से मुख्य हैं अत्याधुनिक गगनचुंबी इमारतें, दूर-दूर तक फैले प्राचीन बीच, इच्छा की हर वस्तु से लैस जगमगाते मॉल, मनोरंजन तथा विश्राम की विश्व-स्तरीय सुविधायें और प्रतिष्ठित म्यूजि़क तथा स्पोर्ट्स समारोह।
यह एक जीवंत शहर है जहाँ 200 से अधिक राष्ट्रीयता वाले लोग, दैनिक जीवन में उत्साह तथा सजीवता भरते हुए एक साथ रहते व काम करते हैं। यद्यपि अधिकारिक भाषा अरबी है, किन्त़ आप पायेंगे कि अंग्रेज़ी, हिन्दी, पारसी, तगालॉग तथा चीनी भाषा भी व्यापक रूप से बोली जाती है। यह शहर आतिथेय से सराबोर है और आगन्तुकों का अभिवादन हर जगह मधुर मुस्कानों के साथ किया जाता है।
दुनिया की सबसे ऊँची इमारत, बुर्ज खलीफ़ा जैसे आइकन और नौका की सवारी से प्रेरित ‘सेवेन-स्टार’ होटल बुर्ज अल अरब से लेकर बेहद करीने से दोबारा खड़ी की गईं बस्तकि़या की विचित्र घुमावदार पंक्तियों तक, जो पुरानी दुबई की सौम्यता को जीवित कर उठती हैं, इस शहर में कई तरह के आकर्षण हैं। दुबई क्रीक पर एक परम्परागत डोउ पर निकल चलिए माहौल से मेल खाते एक क्रूज़ पर। बेफि़क्र हो जाइए और झूमिए बेहद मशहूर डांसिंग फाउंटेंस के साथ। दाद दीजिए उस महीन पैमाइश और उत्कृष्ट अभियांत्रिकी की, जिसने समुद्र में से द्वीप की रचना कर डाली। एक 4X4 में इमारतों जितने ऊँचे टीलों को ध्वस्त करके अनुभव कीजिए रोमांच व उत्तेजना। तैरिए डॉल्फि़ंस के साथ और अगर आपको खासतौर से साहसी होने का अहसास है तो शार्क्स के साथ ग़ोते लगाइए। राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय, दोनों ही तरह के लज़ीज़ व्यंजनों के साथ दावत का आन्नद लीजिए। और अन्तत:, मन को आनन्दित करने के लिए कीजिए दुनिया के सबसे आकर्षक मॉल में से कुछ में खरीदारी, जिनमें दुनिया का सबसे बड़ा मॉल भी शामिल है।
अब कहिए, अगर दुबई का एक दौरा आपके मन में सालों-साल तक बिल्कुल तरोताज़ा रह जाता है, तो क्या इसमें कोई हैरानी की बात है?