आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

About मेडकेयर आई सेंटर

मेडकेयर आई सेंटर एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात नेत्र संस्थान है जिसे जटिल मेडिकल और सर्जिकल नेत्र रोगों के निदान और प्रबंधन में विशेषज्ञता प्राप्त है। यह गल्फ क्षेत्र में आंखों की नियमित देखभाल और रिफ्रैक्टिव, ऑप्टिकल, रेटिना और आई ट्रामा सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रमुख प्रदाता के रूप में कार्य करता है। यह यू.ए.ई. में सर्वाधिक अत्याधुनिक इंस्टीट्‌यूट है जो हर महीने 1200 से भी अधिक पेशेंट्‌स को सेवाएं देता है, वयस्कों और बच्चों में सभी प्रकार की नेत्र समस्याओं का इलाज करता है, और आंखों की सामान्य देखभाल से लेकर जटिल आई सर्जरी तक संपन्न करता है। हर साल बड़ी संख्या में इंटरनेशनल पेशेंट्‌स खासतौर से जटिल रेटिना सर्जरी कराने के लिए यहां आते हैं। मेडकेयर आई सेंटर दुबई में शेख जायद रोड पर सुविधाजनक प्रमुख स्थान पर स्थित है। यहां का प्रतीक्षाकक्ष काफी विशाल और भव्य है जहां पेशेंट्‌स का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। सभी पेशेंट्‌स की पूरी ऑप्थैल्मिक जांच की जाती है, जिसके बाद उनके अनिवार्य डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसे कि ऑक्युलर इमेजिंग और स्कैन आदि किए जाते हैं। नेत्रों की समस्याओं तथा संभावित उपचार विकल्पों पर पेशेंट्‌स और उनके संबंधियों से सम्पूर्ण और विस्तृत चर्चा की जाती है। यह सेंटर, इस क्षेत्र में ऐसे चुनिंदा सेंटरों में से है जहां आंखों की सर्जरी के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी (अल्कॉन कांस्टेलेशन विट्रेक्टोमी सिस्टम और अल्कॉन सेंचुरियन कैटैरेक्ट सर्जरी सिस्टम, जियस लुमेरा ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप) का उपयोग किया जाता है।

सर्वोच्च गुणवत्ता और मूल्य वाली सम्पूर्ण नेत्र देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराना मेडकेयर आई सेंटर में हमारा मिशन है। उत्कृष्टता के प्रति समपर्ण भावना के अंतर्गत हम सक्षम, समयबद्ध, और समानुभूतिपूर्ण नेत्र चिकित्सा के लिए प्रत्येक पेशेंट’ s की उम्मीदों पर खरे उतरने का तत्परता से प्रयास करते हैं।

Other Specialties

Listed Doctors

Connect with experienced world-class doctors for exceptional services across different specialities

Disclaimer

The data provided on this page is provided by Healthcare Facility Partner or it's representatives. The content last updated on 19 02, 2026. Please read our disclaimer. If you have found any errors or missing data, please inform us.

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें