क्या अधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी कोई अन्य सोशियल मीडिया पेज हैं।
सोशियल मीडिया प्लॅटफॉर्म्स ये हैं:
क्या खाड़ी देशों (GCC) के निवासियों को संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने के लिए वीज़ा चाहिएᣛ?
गल्फ़ को-ऑपरेशन काउंसिल (GCC) के नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने के लिए वीज़ा नहीं चाहिए। काम के सिलसिले में रह रहे खाड़ी देशों (क़ुवैत, क़तर, ओमान, बहरीन तथा सऊदी अरब) के निवासी, जो व्यापारी, कंपनी प्रबंधक या प्रतिनिधि, लेखा परीक्षक, लेखाकार, चिकित्सक, अभियंता या सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी की रेज़ीडेंट वीज़ा श्रेणी में हैं, संयुक्त अरब अमीरात पहुँचकर एक 30-दिवसीय नॉन-रीन्यूएबल वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ष 2018 में कितने चिकित्सा पर्यटक दुबई आए?
वर्ष 2018 में दुबई ने कुल 640,542 अन्तर्राष्ट्रीय तथा घरेलू चिकित्सा पर्यटकों को आकर्षित किया (वर्ष 2015 से 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 9.5% की वृद्धि के साथ 51% अन्तर्राष्ट्रीय रोगी)।
वर्ष 2020 तक दुबई कितने आगन्तुकों को आकर्षित करने की आकांक्षा रखता है?
वर्ष 2020 तक दुबई 500,000 चिकित्सा पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखता है।
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस कार्यक्रम के ज़रिए ऑफ़र किए जाने वाले उपचार कौन-कौन से हैं?
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस (DXH) के ज़रिए ऑफ़र किए जाने वाले पहले विशेषज्ञ क्षेत्रों में कॉस्मैटिक उपचार, सर्जरी, ऑर्थोपॅडिक्स तथा स्पोर्ट्स दवायें, नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, त्वचा के उपचार, तंदुरुस्ती तथा रोग-निरोधक जांच पैकेज, प्रजनन में सहायता हेतु तकनीकें तथा वज़न प्रबंधन तथा सर्जरी शामिल हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने के लिए कितने प्रकार के वीज़ा हैं?
संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने के लिए वीज़ा का प्रकार कई घटकों पर निर्भर करता है, जैसे राष्ट्रीयता, दौरे का कारण और इसकी अवधि।
- टूरिस्ट वीज़ा – पर्यटक इसके लिए टूर ऑपरेटरों तथा एमिरेट्स एयरलाइंस के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं और यह 30 दिन तक रहने के लिए मान्य होता है, लेकिन और 10 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। पर्यटक को किसी होटल या टूर ऑपरेटर से प्रायोजकता की आवश्यकता होती है और पूर्व-व्यवस्था अपेक्षित है। पर्यटक के पास एक सम्मानित पासपोर्ट होना चाहिए।
- मेडीकल वीज़ा – यह सभी अनिवार्य दस्तावेज जमा करवाने के बाद स्वास्थ्य प्राधिकरणों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। यह 90 दिनों के लिए मान्य होता है और इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।
वीज़ा मान्यता की अवधि, नियमन, लागतें बदलते रहते हैं, इसलिए जिन आगन्तुकों को वीज़ा चाहिए उन्हें नज़दीकी संयुक्त अरब अमीरात के राजदूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करना चाहिए या विदेश आवास एवं विदेश मामलों के महानिदेशालय की वेबसाइट देखनी चाहिए। वीज़ा की व्यवस्था ट्रैवल एजेंट्स, UAE एयरलाइंस, होटलों और दुबई के नागरिक या दुबई में रह रहे निकट पारिवारिक सदस्यों द्वारा कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया से संपर्क करें www.dnrd.ae
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस की अधिकारिक वेबसाइट में क्या है?
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस की वेबसाइट में कई हैल्थ पैकेज हैं, जो दुबई की 25 चिकित्सा सुविधाओं के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं।
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस प्लॅटफॉर्म सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और इसमें उपलब्ध चिकित्सकों, अस्पतालों, अनुवादकों की सूची और दुबई में यात्रा औपचारिकताओं पर जानकारी शामिल है। इसके अलावा, इस वेबसाइट में वे गतिविधियां भी हैं, जो आपके अनुभव को पूर्णता प्रदान करने के लिए आवश्यक हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए दुबई की रणनीतिक योजना क्या है?
स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए दुबई की एक दीर्घ-कालिक रणनीतिक योजना है, जिसका लक्ष्य इस क्षेत्र में प्रथम बनने और अन्तत: विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पर्यटन गन्तव्यों में से एक बनने के लिए अमीरात की प्रतिस्पर्धी स्थिति को मज़बूत करना है। अमीरात में अपने उद्धेश्यों की पूर्ति करने की क्षमता है क्योंकि यह उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराता है। पर्यटन तथा मनो-विनोद के उत्कृष्ट गन्तव्यों के रूप में दुबई को विश्व में पहले ही एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त है, जो अपने आगन्तुकों को साल भर एक असाधारण अनुभव उपलब्ध कराता है। वर्ष 2020 तक दुबई का चिकित्सा पर्यटन के लिए एक प्रमुख विश्व गन्तव्य बन कर प्रति वर्ष 500,000 पर्यटक आकर्षित करने का लक्ष्य है। इन प्रयासों को गहन शोध तथा विश्लेषण से स्वास्थ्य-रक्षा क्षेत्र में निवेश के अवसरों की पहचान करके, बाज़ारी योजनायें विकसित करके, चिकित्सा पर्यटन को रणनीतिक ढंग से संवर्द्धन देकर और संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य प्रदाताओं तथा निजी क्षेत्र के साथ निरन्तर सहयोग करके समर्थन दिया जा रहा है।
चिकित्सा पर्यटन के विश्व मानचित्र पर दुबई का क्या वर्गीकरण है?
छोटी सी अवधि में ही दुबई ने चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के सर्वश्रेष्ठ 25 गन्तव्यों में 17वां स्थान हासिल कर लिया है।
दुबई में मेडीकल पर्यटन वीज़ा की अवधि कितनी है?
मेडीकल पर्यटन वीज़ा तीन महीनों के लिए मान्य होता है और इसे अन्य तीन महीनों के लिए रीन्यू कराया जा सकता है।
‘दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस’ में शामिल स्वास्थ्य सुविधाओं की संख्या क्या है?
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस वेबसाइट पर कई हैल्थ पैकेज हैं, जो दुबई की (45) स्वास्थ्य सुविधाओं के सहयोग से तैयार किए गए हैं। दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस प्लॅटफॉर्म सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और इसमें उपलब्ध चिकित्सकों, अस्पतालों, अनुवादकों की सूची और दुबई में यात्रा औपचारिकताओं पर जानकारी शामिल है। इसके अलावा, इस वेबसाइट में वे गतिविधियां भी हैं, जो आपके अनुभव को पूर्णता प्रदान करने के लिए आवश्यक हैं।
दुबई में अस्पतालों की संख्या क्या है? इनमें से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य अस्पतालों का क्या प्रतिशत है?
दुबई में 30 अस्पताल हैं, जिनमें से 70% अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य हैं। अमीरात का लक्ष्य वर्ष 2020 तक 22 अस्पतालों का निर्माण करने का है – 18 प्राइवेट व 4 सार्वजनिक अस्पताल।
दुबई में विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सा दल सदस्यों व स्वास्थ्य सुविधाओं की संख्या क्या है?
दुबई के स्वास्थ्य-रक्षा दलों में 3,000 अस्पताल, क्लीनिक तथा केंद्रों में काम कर रहे 30,000 से भी अधिक विशेषज्ञ शामिल हैं।
‘’दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस’’ की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
खाड़ी तथा अरब देशों और एशियाई तथा अफ्रीकी देशों से यहाँ आने वाले चिकित्सा पर्यटकों का क्या प्रतिशत है?
वर्तमान में दुबई में 46 प्रतिशत चिकित्सा पर्यटक एशियाई देशों से, 25 प्रतिशत खाड़ी तथा अरब देशों से और 13 प्रतिशत अफ्रीकी देशों से आते हैं। जबकि बाकी 16 प्रतिशत अन्य, मुख्यत: ब्रिटेन तथा कॉनवेल्थ ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) देशों से हैं।
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस के सोशियल मीडिया प्लॅटफॉर्म्स का क्या उद्धेश्य है?
दुबई हैल्थ एक्सपीरिएंस के सोशियल मीडिया प्लॅटफॉर्म्स पर्यटकों को इन सेवाओं, सुविधाओं तथा पैकेज के विषय में विस्तार से जानने का अवसर प्रदान करते हैं, जिसमें रहने, टिकट, वीज़ा तथा ऐसी अन्य कई सेवाओं के विषय जानकारी शामिल है, जो चिकित्सा अनुभव को आसान और सुगम बनाने में मदद करने के उद्धेश्य से डिज़ाइन की गई हैं।
दुबई के चिकित्सा पर्यटक अधिकतर कहाँ से आते हैं?
चिकित्सा पर्यटन के उद्धेश्य से दुबई आने वाले 40% पर्यटक विदेशों से आते हैं। इस सूची में सबसे ऊपर खाड़ी तथा अरब देश हैं, उसके बाद एशियाई तथा अफ्रीकी देश।
किन देशों के पास संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश करने की अर्हता है?
नीचे दिए गए देशों के पासपोर्ट धारकों को संयुक्त अरब अमीरात आते हुए कोई अग्रिम वीज़ा व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं है। दुबई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचने पर ये इमिग्रेशन पर जायें, जहाँ इनके पासपोर्ट पर 30-दिवसीय विजि़ट वीज़ा की मुहर नि:शुल्क लगा दी जाएगी। इसे एक अतिरिक्त शुल्क अदा करके और 30 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। सभी आगन्तुकों के पास एक मान्य रिटर्न टिकट व कम से कम छ: महीनों के लिए मान्य पासपोर्ट होना चाहिए।
अंडोरा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्रूनी, बल्गेरिया, कनाडा, क्रोशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हाँग-काँग, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, जापान, लातविया, लिक्टेन्स्टाइन, लिथुआनिया, लग्ज़म्बर्ग, मलेशिया, माल्टा, मोनॅको, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, सॅन मारीनो, सेशॅल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, ब्रिटेन (यूके), अमेरिका (यूएसए), वैटिकन सिटी।
अन्य सभी राष्ट्रों के नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात पहुँचने से पहले वीज़ा की व्यवस्था करनी होगी।