आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).
दुबई हेल्थ अथॉरिटी द्वारा डे सर्जिकल सेंटरों के लिए मानक जारी किए गए 30-06-2019 साझा करें
दुबई हेल्थ अथॉरिटी के स्वास्थ्य विनियमन क्षेत्र ने अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम विधियों के अनुरूप डे सर्जिकल सेंटरों (DSC) के लिए उन्नत मानक जारी किए। रोगियों की सुरक्षा, संतुष्टि और अनुभव बेहतर बनाने के लिए और समस्त प्रक्रियाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानदंड पूरे किए जाना सुनिश्चित करने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी ’ s के हेल्थ रेगुलेशन सेक्टर में स्वास्थ्य नीति एवं मानक विभाग द्वारा मानक विकसित किए गए हैं। डॉ मारवान अल मुल्ला, CEO, हेल्थ रेगुलेशन सेक्टर ने घोषणा की कि ये मानक चार प्रमुख श्रेणियों में आते हैं। ये इस प्रकार हैं: स्वास्थ्य इकाई, स्वास्थ्य पेशेवर, सेवा के प्रावधान और, रिपोर्टिंग और निरीक्षण। अल मुल्ला ने कहा कि हाल ही में सभी DSC’ s को अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त करना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया, यह कदम भी देखभाल का स्तर उन्नत बनाएगा। वर्तमान में दुबई में 97 फीसदी हॉस्पिटल्स अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणित हैं। पहली श्रेणी अर्थात स्वास्थ्य इकाइयों हेतु नियमन: DSC लाइसेंसधारकों को अब चार श्रेणियों में बांटा जाएगा (A, B, C-M और C)। इसका अर्थ है कि रखी जा सकने वाली एनस्थीसिया/दवाओं और प्रदान की जा सकने वाली सेवाओं के मामले में प्रत्येक प्रकार के DSC हेतु निश्चित प्रतिबंध होंगे। केवल DSC श्रेणी C जनरल एनस्थीसिया प्रदान कर सकता है। सभी DSC को केवल स्वस्थ पेशेंट्स अथवा मामूली रोगों वाले पेशेंट्स का इलाज करने की ही अनुमति होगी और उनको दुबई एम्बुलेन्स आपातकालीन लक्ष्यों के अनुरूप आपातकालीन ट्रांसफर व्यवस्थाएं करनी होंगी। सर्जिकल पूर्व मूल्यांकनों और परीक्षणों से लेकर सर्जरी तक सभी प्रक्रियाएं उसी सेंटर पर ही करनी होंगी। आपातस्थिति से निबटने के लिए अद्यतन दवाएं और आपातकालीन उपकरण पूरी तरह उपलब्ध होने चाहिए। दूसरी श्रेणी के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए अल मुल्ला ने कहा कि सेंटर पर सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को या तो कंसल्टैंट्स अथवा स्पेशलिस्ट्स होना चाहिए और B, C-M और C श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सेंटरों पर एक एनस्थीसियोलॉजिस्ट सदैव होना चाहिए और सर्जरी के दौरान उपस्थित होना चाहिए। सर्जरी में शामिल सभी चिकित्सक और एनस्थेटिस्ट्स (और नर्सें) सेवाओं के दायरे के अनुसार व्यावहारिक/प्रायोगिक उन्नत जीवन समर्थन (लाइफ सपोर्ट) अथवा कार्डियक उन्नत लाइफ सपोर्ट अथवा पीडियाट्रिक्स उन्नत लाइफ सपोर्ट में दक्ष होने चाहिए और अपने क्षेत्र में सक्षमता बनाए रखने के लिए प्रति वर्ष उनके लिए न्यूनतम संख्या में प्रक्रियाएं करना अनिवार्य है। इसी प्रकार अन्य श्रेणियों के लिए उनकी अपनी विशिष्ट अपेक्षाएं रखी गई हैं। अल मुल्ला ने कहा कि सेक्टर ने 20 प्रमुख कार्यप्रदर्शन सूचक विकसित किए हैं और DSC’ s प्रत्येक तीन महीने पर इन मानदंडों के सापेक्ष मूल्यांकन करेगा। अल मुल्ला ने आगे कहा कि ये मानक समग्र हैं और इनसे देखभाल और पेशेंट संरक्षण का स्तर ऊंचा उठेगा।
दुबई में वेलनेस का अनुभव आपके लिए रूपांतरण की एक पूरी यात्रा की पेशकश करता है जो रोगनिवारक होने के साथ निजी है
दुबई एक अग्रणी हेल्थकेयर गंतव्य स्थल है जो ऐसी भलीभांति नियमित स्वास्थ्य प्रणाली और उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ उच्चकोटि की चिकित्सा
दुबई हेल्थ अथॉरिटी (डीएचए) द्वारा प्रस्तुत एक प्रतिष्ठित ब्रांड दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस (डीएक्सएच) को दुबई में चिकित्सा सुविधाएं मज़बूत बनाने
पासवर्ड भूल गए
रद्द करना
हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि हम अपनी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव देते हैं। यदि आप जारी रखते हैं, तो हम मान लेंगे कि आप DXH वेबसाइट पर सभी कुकीज़ प्राप्त करके खुश हैं। कृपया इस बारे में अधिक विस्तृत विवरण के लिए हमारी कुकीज़ नीति पढ़ें कि साइट आपके लिए कुकीज़ का उपयोग कैसे करती है