आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोनावायरस पर हमारी यात्रा सलाहकार पढ़ें (COVID-19).

Image

एमिरात निवासी दोहरे अंगविच्छेदन वाला रोगी, इस क्षेत्र में 3D प्रिंटेड ट्रांसटिबियल प्रोस्थेटिक्स प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति बना। 13-06-2018 साझा करें

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) के तत्वाधान में और मेडिक्लीनिक, मरक्यूरिस और इमेंसा टेक्नोलॉजी लैब्स से साझेदारी में, एमिरात निवासी दोहरे अंगविच्छेदन वाला रोगी, इस क्षेत्र में 3D प्रिंटेड ट्रांसटिबियल प्रोस्थेटिक्स प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति बना।

दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) के तत्वाधान में और मेडिक्लीनिक, मरक्यूरिस और इमेंसा टेक्नोलॉजी लैब्स से साझेदारी में, एमिरात निवासी दोहरे अंगविच्छेदन वाला रोगी, इस क्षेत्र में 3D प्रिंटेड ट्रांसटिबियल प्रोस्थेटिक्स प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति बना।

DHA में मानवीय सेवा विभाग पूर्ण समर्थित और वित्तपोषित पहल है।

पच्चीस वर्ष के एमिराती व्यक्ति फहद मोहम्मद अली, जो कि एक पैरालम्पिक चैम्पियन हैं, वे अपने 3D प्रोस्थेटिक्स द्वारा शारीरिक कार्यप्रणाली की अधिकतम अनुभूति के साथ चल-फिर सकेंगे।

हिज एक्सीलेंसी हुमैद अल कतामी, डॉयरेक्टर-जनरल, दुबई हेल्थ अथॉरिटी, ने कहा कि, “हिज हाईनेस शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, वाइस प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री, यूएई और दुबई के शासक, की सोच के अनुरूप DHA ने उच्च गुणवत्ता वाली रोगी-केंद्रित देखभाल उपलब्ध कराने के लिए हेल्थकेयर में 3D प्रिंटिंग जैसी भविष्य की तकनीकों के विकास को बल प्रदान करने को प्राथमिकता दी हुई है। हम दक्षता में सुधार करने, बेहतर स्वास्थ्यसेवा प्रबंधन, कुल कार्यप्रवाह उन्नत बनाने, और सबसे महत्त्वपूर्ण रूप से पेशेंट की देखभाल को और भी उन्नत बनाने के लिए स्वास्थ्य सेक्टर में इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं। यह सचमुच बड़ी संतुष्टि देने वाला उदाहरण है कि किस तरह से हेल्थकेयर प्रौद्योगिकी सीधे पेशेंट’ s की जीवन गुणवत्ता बढ़ा सकती है। कार्मिकशक्ति का निरंतर उपयोग करते हुए, भावी स्वास्थ्य तकनीकों के लिए गठबंधन और निवेश करते हुए अपने समुदाय की सेवा करना हमारा ध्येय है।”

डॉ मोहम्मद अल रेधा, डॉयरेक्टर, एक्जीक्यूटिव ऑफिस फॉर आर्गनाइजेशनल ट्रांसफार्मेशन, DHA, ने कहा कि, “ यह एक अद्वितीय गठबंधन है जो हमें सर्वाधिक माडर्न प्रौद्योगिकी का विकास देखने और उसे एक वास्तविकता बनाने में सक्षम बना रहा है। पेशेंट्‌स को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करना DHA में हमारा ध्येय है और इसलिए अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय हितधारकों को भावी तकनीकों पर काम करने के लिए एकजुट करते हुए हमें बड़ी प्रसन्नता है। अब तक हमारा किया गया कार्य, यूएई में भावी 3D प्रिंटिंग अनुसंधान एवं विकास कार्य की आधारशिला रखने का अंग है।

 

अली, जिन्होंने 3D प्रोस्थेटिक्स प्राप्त किया, ने कहा कि, “ पिछले 15 वर्षों से मैं रेगुलर प्रोस्थेटिक्स उपयोग कर रहा था, जिसके बाद मुझे 3D प्रोस्थेटिक्स मिले। मेरे जीवन में एक बहुत ही बेहतर बदलाव आ गया है, 3D प्रोस्थेटिक्स से मुझे ऐसा लगता है कि मुझे मेरी टांगें वापस मिल गई हैं और इस अहसास को अल्फाज़ों में बयान नहीं कर सकता। यूएई के लीडरों और DHA का मैं तहेदिल से शुक्रगुज़ार हूं।”

25 वर्षों से अधिक के फील्ड के अनुभव के साथ, सेबेस्टियन गेइडे, प्रमाणित आर्थोपेडिक प्रोस्थेटिस्ट, मेडिक्लीनिक, ने कहा कि, “ प्रोस्थेटिक डिवाइस के क्षेत्र में 3D प्रिंटिंग की बड़ी संभावनाएं हैं। इससे लगने वाला कुल समय बहुत कम हो जाता है, हम दो से तीन हफ्ते में अनुकूलित पैर प्राप्त कर सकते हैं, यह डिजाइन और क्रियाशीलता के मामले में अधिक व्यक्तिगत रूप प्रदान करता है, तथा रिप्लेसमेन्ट में अधिक लचीलापन प्रदान करता है। 3D प्रिंटेड प्रोस्थेटिक्स की क्रियाशीलता बेहतरीन होती है क्योंकि यह हमें बड़े पैमाने पर निर्मित प्रोस्थेटिक्स की तुलना में पूरी तरह व्यक्तिगत मॉडल डिजाइन करने की सुविधा देता है।”

गेइडे ने आगे बताया कि रंग सहित हर एक पहलू को व्यक्तिगत रूप दिया जा सकता है।

अली ने कहा कि, “ मैंने ऑरेंज प्रोस्थेटिक्स चुना क्योंकि यह एक आकर्षक और सकारात्मक रंग है। मैं अब शार्ट्‌स भी पहन सकता हूं और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोस्थेटिक्स का प्रदर्शन कर सकता हूं।”

3D प्रोस्थेटिक्स डिजाइन करने की प्रक्रिया के बारे में , गेइडे, ने कहा कि, “ हमने पेशेंट’ s की विच्छेदित टांगों के अनेक 3D स्कैन किए। उसके बाद हमने एक CAD सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का उपयोग करके प्रोस्थेसिस की आंतरिक आकृति को डिजाइन और संशोधित किया। फिर टेस्ट सॉकेट 3D प्रिंटेड किए गए ताकि हम साइज़ नियंत्रित करने और पेशेंट को अधिकतम आराम और क्रियाशील सुसंगति प्रदान करने में सहायता के लिए बदलाव करने हेतु इसे पेशेंट पर उपयोग कर सकें।”

दुबई-स्थित कंपनी इमेन्सा टेक्नोलॉजी लैब्स ने टेस्ट सॉकेट और फाइनल सॉकेट उपलब्ध कराए, जो 3D प्रोस्थेटिक्स का लगभग 40 फीसदी था।

फहमी अल शावा, CEO, इमेन्सा टेक्नोलॉजी लैब्स, ने कहा कि, “3D प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी चिकित्सा सहित विविध क्षेत्रों में दुबई के लिए प्रतिस्पर्धी श्रेष्ठता हासिल करने हेतु एक भरपूर अवसर उपलब्ध करा रही है, और DHA और सेबेस्टियन गेइडे के साथ मिलकर काम करते हुए यह संभावना साकार करने पर हमें गर्व है। इमेन्सा 3D प्रिंटिंग क्षमताएं और ज्ञान को ‘ दुबई 3D प्रिंटिंग रणनीति के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भारी निवेश कर रही है ’ और हमारा मानना है कि यूएई में व्यापक पैमाने पर इस प्रौद्योगिकी का पूरा लाभ उठाने के लिए हमें निजी क्षेत्र की अधिक सहभागिता और दिलचस्पी की ज़रूरत होगी।”

बाकी 3D प्रोस्थेटिक्स मरक्यूरिस द्वारा प्रदान किए गए, जो जर्मनी स्थित कंपनी है जो कि मौजूदा औद्योगिक 3D तकनीकों जैसे कि 3D स्कैनिंग, 3D डाटा प्रोसेसिंग और 3D प्रिंटिंग को आर्थोपेडिक्स के लिए डिजिटल टेलरिंग की एक अभिनव प्रक्रिया में संयोजित करती है। .

 

मैनुएल ऑपित्ज, CEO. मरक्यूरिस GmbH जर्मनी ने बताया कि वे मरक्यूरिस, मेडिक्लीनिक और DHA के बीच पेशेवर और दूरार्शी गठबंधन से बहुत प्रसन्न हैं। “ हमने चिकित्सकीय पेशेवरों के साथ मिलकर- उपयोक्ताओं और पहनने वालों - के साथ अनुकूलित O&P उत्पाद सहनिर्मित करने के लिए टीम बनाई है। दूसरी बार हमने मिलकर काम किया है। इस तरह की साझेदारियों के लिए सीमाओं का कोई महत्त्व नहीं होता और पेशेंट’ s की ज़रूरतें और वरीयताएं, सचमुच व्यक्तिगत देखभाल के केंद्र में रखी जाती हैं, जिससे हम इन्हें पहनने वालों का जीवन ´s परिपूर्ण बना पाते हैं।”

गेइडे ने दुबई में प्रोस्थेटिक्स की रचना की, उन्होंने बताया कि, “ हमें गर्व है कि हम फहद को 100 फीसदी अनुकूलित 3D प्रिंटेड प्रोस्थेटिक्स प्रदान कर सके जो अधिकतम संभव सीमा तक शारीरिक गतिशीलता का प्राकृतिक अहसास प्रदान करता है।”

3D प्रोस्थेटिक्स के लिए दूसरी बार DHA ने मेडिक्लीनिक और मरक्यूरिस से साझेदारी की। 2017 में, अथॉरिटी और इन्फार्मा लाइफ साइंसेज ने दुबई के एक निवासी को 3D प्रोस्थेसिस उपलब्ध कराने के लिए आपस में और प्रोस्फिट के साथ गठबंधन किया था।

3D प्रिंटेड प्रोस्थेटिक टांग, एक ब्रिटिश नागरिक बेलिंडा गैटलैंड को दान की गई, जिनका 10 वर्ष से अधिक समय से अंगविच्छेदन हो चुका था- 22 वर्ष की आयु में घुड़सवारी के दौरान एक दुर्घटना के बाद उनके जीवन में नाटकीय रूप से दुखद बदलाव आ गया। बाद में नेक्रोसिस (ऊतकों अथवा हड्‌डी की कोशिकाओं का समयपूर्व मर जाना) के कारण उनको भयानक दर्द होता था, जिससे आखिरकार उनको अपनी बाईं टांग का अंगविच्छेदन कराना पड़ा। बेलिंडा, इस क्षेत्र में अंगविच्छेद वाली ऐसी प्रथम रोगी हैं जिनको दुबई हेल्थ अथॉरिटी ’ s के ईयर ऑफ गिविंग कार्यक्रम के तहत 2017 में पूरी तरह 3D प्रिंटेड प्रोस्थेटिक टांग दी गई है।.

सलीम बिन लहेज, डॉयरेक्टर, मानवीय सेवाएं विभाग, DHA ने कहा कि विभाग को गर्व है कि वे इस पेशेंट को ऐसा प्रोस्थेटिक्स उपलब्ध करा सके जिसमें सबसे आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।

DHA में मानवीय सेवा विभााग के प्रतिनिधियों से 009714 2197406 पर संपर्क किया जा सकता है।

अभिगम्यता (उपलब्धता) के विकल्प

लॉगिन करें

पंजीकरण करें