आर्थिकी मंत्रालय (MoE) और दुबई हेल्थ अथॉरिटी (DHA) ने हैपीनेस इनीशिएटिव पेश किया…
26-03-2018
साझा करें
आर्थिकी मंत्रालय के सहयोग से DHA ने वर्ल्ड हैपीनेस डे के अवसर पर दुबई एमिरात में एक अद्वितीय पहल की शुरूआत की।
आर्थिकी मंत्रालय के सहयोग से DHA ने वर्ल्ड हैपीनेस डे के अवसर पर दुबई एमिरात में एक अद्वितीय पहल की शुरूआत की। DHA की हेल्थ टूरिज्म काउंसिल (HTC) ने निजी हेल्थकेयर सेक्टर से अपने कुछ साझेदार सदस्यों के साथ इस दिवस का जश्न मनाया। दुबई एमिरात में निवासियों और पर्यटकों के लिए चिकित्सकीय सेवाओं और मुफ्त परीक्षणों का अद्वितीय पैकेज उपलब्ध कराना, इस पहल का ध्येय है।. प्रमुख हेल्थकेयर इकाइयां जैसे कि मेडकेयर, जुलेखा, और अल ज़हरा हॉस्पिटल, जो कि दुबई हेल्थ एक्सपीरियंस ग्रुप का अंग हैं, ने एक हफ्ते तक मुफ्त बेसिक चेकअप सुविधा पेश की।
एचई सुल्तान बिन सईद अल मंसूरी, अर्थव्यवस्था मंत्री, ने कहा कि नागरिकों की खुशियां और एक सकारात्मक समाज का विकास, राज्य के लिए’ s सरकार के प्रयासों के केंद्र में होते हैं। इस संदर्भ में आर्थिकी मंत्रालय, विवेकपूर्ण नेतृत्व के विज़न के अनुरूप अपने नागरिकों और निवासियों के लिए खुशियों और कल्याण के स्तर को पूरा करने के लिए संघीय और स्थानीय स्तर पर अन्य सरकारी संस्थाओं और निजी सेक्टर में रणनीतिक पहल विकसित करने के लिए उत्सुक है।
एचई अल मंसूरी ने कहा कि निवासियों और पर्यटकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दुबई हेल्थ अथॉरिटी और एमिरात की निजी स्वास्थ्य इकाइयों के साथ यह संयुक्त पहल सामान्य कल्याण को बढ़ावा देगी और इंटरनेशनल हैपीनेस डे के अवसर पर किए जा रहे कार्यक्रमों में गुणात्मक योगदान करेगी। यूएई, समुदाय में खुशियों की संभावना बढ़ाने के लिए अनेक सर्वोत्तम विधियां अपनाने में अग्रणी देश है जो अपने नागरिकों, निवासियों, और विजिटरों में सकारात्मक और संतुष्टिदायक भावना का संचार करता है।
एचइ्र हुमैद मोहम्मद अल कतामी, चेयरमैन, दुबई हेल्थ अथॉरिटी, ने बताया किः " आधुनिक जीवन में, यूएई की प्रगति और समृद्धता के स्तर को देखते हुए, खुशियां, समाज और इसके समस्त नागरिकों के लिए एक सामान्य गुण बन गई हैं जिसके बारे में हिज हाईनेस शेख खलीफा बिन जायद, प्रेसिडेंट, यूएई और हिज हाईनेस शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मखतूम, यूएई वाइस प्रेसिडेंट, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक, सुप्रीम काउंसिल सदस्य, यूएई के शासक, और हिज हाईनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयाम, क्राउन प्रिंस, अबू धाबी, डिप्टी कमांडर अप, आर्म्ड फोर्सेज का सम्पूर्ण ध्यान और रूचि दिखाई जाती है।
एचई अल कतामी ने कहा कि आर्थिकी मंत्रालय के सहयोग से दुबई हेल्थ अथॉरिटी की हेल्थ टूरिज्म काउंसिल द्वारा इस पहल की शुरूआत, दोनों हितधारकों के बीच सफल साझेदारी के एक महत्त्वपूर्ण चरण को दर्शाती है, और इसका श्रेय आर्थिकी मंत्रालय, विशेषकर स्वास्थ्य पर्यटन संवर्धन से संबंधित हितधारकों के प्रयासों को जाता है।
हिज एक्सीलेंसी ने कहा कि हेल्थकेयर उद्योग के समग्र विकास द्वारा एक अधिक स्वस्थ और अधिक खुश समाज की रचना करना DHA’ s का रणनीतिक लक्ष्य है जिसका ध्येय ग्राहकों की अपेक्षाओं से बढ़कर उन्हें संतुष्ट करने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और इस तरह एक विशिष्ट समग्र स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करना है और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने और खुशियों और वेलनेस के इच्छुक लोगों को आकर्षित करने के DHA’ s के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाएगा।